सिडकुल थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। केंद्रीय नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन, राज्य औषधि विभाग और सिडकुल पुलिस की टीम ने छापेमारी की।गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। जांच में पाया गया कि फूड लाइसेंस पर दवा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। औषधि निरीक्षक अनीता भारती ने बताया कि जांच में सामने आया कि कंपनी के पास दवा निर्माण का लाइसेंस नहीं है और वह केवल फूड लाइसेंस के आधार पर अवैध रूप से दवाएं बना रही थी।

More Stories
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया
खामियां होने पर सीएससी सेंटर सीज किया गया
नाबालिक पुत्री से दुष्कर्म मामले में पिता को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा हुई