हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में जगजीतपुर मार्ग पर मैंगो फार्म के पीछे बाग में एक व्यक्ति का पेड़ पर फांसी पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना कनखल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया।काफी प्रयासों के बाद युवक की शिनाख्त यशपाल पुत्र ज्ञान सिंह निवासी शीतला खेड़ा, पथरी निवासी के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी की वजह सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पेड़ पर शव लटका होने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

More Stories
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया
खामियां होने पर सीएससी सेंटर सीज किया गया
नाबालिक पुत्री से दुष्कर्म मामले में पिता को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा हुई