नगर कोतवाली पुलिस ने यात्रियों को अश्लील इशारे कर माहौल खराब करने के आरोप में छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक विगत कुछ दिनों से स्थानीय लोगाें द्वारा बस स्टेशन, रेलवे गेट के पास कुछ बाहरी महिलाओं द्वारा यात्रियों को अश्लील इशारे कर अपने तरफ आकर्षित करने संबंधी शिकायत मिल रही थी।शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्यवाही करते हुए टीम का गठन किया और रेलवे गेट नं. 5 के पास से 06 महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील इशारे करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
पकड़ी गई महिलाओं की पहचान हरिद्वार, पंजाब, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपिताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

More Stories
पुजारी की हत्या से क्षेत्र में दहशत व आक्रोश का माहौल रहा
पथरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले
आबकारी टीम ने हरिद्वार क्षेत्र से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी