लावारिस कुत्तों ने एक बार फिर एक दिन में 39 लोगों पर हमला करके घायल कर दिया। सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, आए दिन कुत्तों के हमले से लोगों में नगर निगम के खिलाफ नाराजगी है।लोगों ने लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।
रुड़की और देहात क्षेत्र में रोजाना लावारिस कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, लोग बच्चों को अकेले घर से भी बाहर भेजने से बच रहे हैं। लावारिस कुत्तों के रोजाना बड़ी संख्या में केस सिविल अस्पताल भी पहुंच रहे हैं। बुधवार को लावारिस कुत्तों ने एक ही दिन में 39 लोगों पर हमला किया है। हमले में घायल कई लोगों के शरीर पर तीन से चार निशान थे।

More Stories
युवको ने नशे की हालत मे कार से श्रद्धालुओं को कुचला अपरा तफरी मची
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा
रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की