सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक दुपहिया वाहन चालक को नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित चालक की बाइक को भी सीज कर दिया है।जानकारी के मुताबिक रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बैरियर नं. छह गैस प्लान्ट से वाहन बाइक संख्या यूपी 20 एम 6607 के चालक सचिन निवासी फतेहपुर लाल थाना धामपुर जिला बिजनौर उ.प्र. को नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया, जिसका पुलिस टीम द्वारा मेडिकल कर चालक को एमवी एक्ट में गिरफ्तार कर बाइक को सीज कर दिया।

More Stories
पार्किंग पर्ची को लेकर विवाद में हरियाणा के पर्यटकों ने मैनेजर को गाड़ी से कुचला
ज्वालापुर निवासी ठेकेदार ने भाजपा पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
बहादराबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसे में महिला की मौत