गौकशी और गोमांस की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पथरी पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 80 किलोग्राम गोमांस, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से गोमांस का परिवहन कर रहे थे।
गौकशी और गोमांस के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 29 नवंबर को फेरूपुर चौकी पुलिस टीम दोगीवाला रोड स्थित ट्यूबवेल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर गोमांस लेकर जा रहे दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। उनके कब्जे से करीब 80 किलोग्राम गोमांस बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपितों के पास से दो छुरियां, एक कुल्हाड़ी, तराजू, बाट समेत गोकशी और गोमांस की बिक्री में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने जंगल के सुनसान इलाकों में गोकशी कर गोमांस बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की।गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते इरफान पुत्र शराफत, निवासी धनपुरा, थाना पथरी व खुर्शीद पुत्र असगर, निवासी घिस्सुपुरा, थाना पथरी, हरिद्वार बताए गए हैं।

More Stories
बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम ने ज्वालापुर क्षेत्र में छापेमारी की
आईबी चीफ को गोली मारने वाले ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया
अवैध हथियारों के कथित तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ कर गिरफ्तार किया