हरिद्वार कुंभ के दिव्य एवं भव्य आयोजन को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।बृहस्पतिवार को मेला नियंत्रण भवन सभागार में कुंभ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, पेयजल और आपदा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें।
सतपाल महाराज ने कहा कि कुंभ में संभावित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पिछले आयोजनों के अनुभवों के आधार पर व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए। बसों और ट्रेनों के संचालन की ठोस योजना बनाकर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन की जानकारी समय से मिल सके। उन्होंने भीड़भाड़ वाले दिनों में भगदड़ जैसी घटनाओं की आशंका को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने और आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार रखने के निर्देश दिए।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
ज्वालापुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की