कुंभ मेले की तैयारी को लेकर प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था तेज की

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत निर्माण और विकास कार्यों को समय पर व गुणवत्तापूर्वक पूरा कराने के लिए मेला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था तेज कर दी है।मेला क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता जांच और निरीक्षण रिपोर्ट तत्काल मेला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मेलाधिकारी सोनिका ने सोमवार को मेला नियंत्रण भवन में निगरानी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यों की समीक्षा करते हुए नियमित स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए और कार्यस्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी मजबूत करने व कैमरों को लगातार चालू रखने को कहा।मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ के सभी स्वीकृत कार्य तय समयसीमा में पूरे होने हैं। बड़ी योजनाओं को दिन-रात काम कराकर पूरा किया जाए और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन हो। सभी कार्यों की नियमित थर्ड पार्टी गुणवत्ता जांच कराई जाए, कमी मिलने पर तत्काल सुधार हो और लापरवाही पर कार्रवाई की जाए।

About Author