ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया

ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी थाना पुलिस ने धनपुरा गांव में छापेमारी कर 16 पेट्टी अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर दीन मोहम्मद उर्फ चंदू पुत्र यासीन निवासी धनपुरा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 16 पेट्टी में 810 ट्रेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।

About Author