स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को जगजीतपुर स्थित मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने ओपीडी की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि उन्हें उपचार के लिए भटकना न पड़े। स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने इमरजेंसी और आईपीडी सेवाओं को भी जल्द से जल्द शुरू करने को कहा।निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन अस्पताल भवन का भी जायजा लिया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल भवन का निर्माण जल्द पूरा कर उसे मेडिकल कॉलेज को हैंडओवर किया जाए, ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके।

More Stories
हरिद्वार में 37 विद्युत बसों के संचालन की तैयारी तेज हुई
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
हरिद्वार में राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी प्रमुख योजनाएं 15 दिसंबर तक पूरी करनी होगी