जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने के मामले में सिडकुल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जेल अधीक्षक के मोबाइल पर अभद्र और जान से मारने की धमकी भरे संदेश भेजे थे।पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने थाना सिडकुल में शिकायत दी थी कि उनके मोबाइल पर धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई थी। 21 सितंबर को सूर्यनगर के पास चेकिंग के दौरान आरोपी हिमांशु चोढा को पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी शीला जिला कारागार में बंद है। पत्नी से मुलाकात के दौरान जेल स्टाफ द्वारा अधिक पूछताछ किए जाने से वह नाराज था। उसकी पत्नी ने ही उसे जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने को कहा और मोबाइल नंबर दिया।इसके बाद आरोपी लुधियाना गया और अपने आधार कार्ड से लिए गए नए नंबर से धमकी भरे संदेश भेजे।

More Stories
मंडल आयुक्त ने कुंभ से जुड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया
कुंभ मेले को लेकर पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया
मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं और 12वीं छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की