हरिद्वार। रोशनाबाद निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। ऑनलाइन ठगो ने किसी अन्य व्यक्ति की पहचान बताकर पीड़ित को अपने झांसे में लिया और 1,52,002 रुपये की रकम ठग ली। पुलिस के अनुसार रोशनाबाद निवासी सुनील कुमार सिंह पुत्र मुन्ना सिंह ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने दूसरे व्यक्ति का रूप धारण कर धोखे से रकम अपने खाते में जमा करा ली।मामले में पीड़ित ने साइबर पुलिस थाना देहरादून को शिकायत की थी। इसके आधार पर सिडकुल थाने में ई जीरो एफआईआर के माध्यम से केस पंजीकृत किया गया है।मामले में जांच चल रही है।

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की