उत्तरी हरिद्वार में गुरुग्राम हरियाणा का एक युवक गंगा में डूब कर लापता हो गए।जल पुलिस और एसडीआरएफ ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। दूसरी तरफ इसी घाट पर गंगा में डूब रहे शामली उत्तर प्रदेश के एक किशोर को स्थानीय निवासियों ने बचा लिया।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को आपदा कंट्रोल रूम, हरिद्वार से सूचना मिली कि बलराम घाट के निकट गंगा में स्नान के दौरान एक किशोर गंगा में बह गया है।स्थानीय पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची और उपनिरीक्षक आशीष त्यागी के नेतृत्व में डीप डाइविंग और अन्य आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।टीम ने संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन गंगा का जलप्रवाह अत्यधिक तेज होने के कारण किशोर का कोई पता नहीं चल सका। किशोर की पहचान दीपांशु निवासी जाटौली, जिला गुरुग्राम हरियाणा के रूप में हुई।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इसी घाट पर 15 वर्षीय शिवांक निवासी गोगवान जलालपुर थाना बावली जिला शामली डूब रहा था, जिसे स्थानीय युवकों ने बचा लिया।

More Stories
आगामी कावड़ मेले की तैयारियो को लेकर मुख्य सचिव ने सात राज्यों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की
हरेला पर्व पर जिला न्यायालय और बार एसोसिएशन परिसर में पौधेरोपन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
आगामी कावड़ मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की