पाइप के रास्ते पानी की टंकी से स्पलाई टोटियों में आती है। लेकिन फर्ज कीजिए की आप पानी की टंकी की टोटी खोलने वाले हो और दूसरी ओर ‘खतरा’ आपका इंतजार कर रहा हो, फिर? इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल है, वह दिल दहलाने वाली है। क्योंकि पानी की टंकी में परिवार को 1,2 नहीं, बल्कि पूरे 27 सांप मिले हैं। जिसे देखने के बाद परिवार की खुद की हालत भी खराब हो गई है।27 जिंदा सांप के बच्चे!हरिद्वार में परिवार ने जैसे ही टंकी में 27 सांपों को देखा, उन्होंने तुरंत वन विभाग को इस बारे में बताया। फॉरेस्ट डिपॉर्टमेंट ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वन विभाग वालों के आने से पहले टंकी में सांपों को रेंगता देख परिवार वालों की रूंह काप गई। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इस सांप की प्रजाति का नाम ‘चेकर्ड कीलबैक’ है।

More Stories
जनपद में राशन कार्ड सत्यापन अभियान के तहत 462 राशन कार्ड निरस्त किए गए
आगामी अर्धकुंभ मेले को लेकर मेलाधिकारी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई
नगर निगम और प्रशासन की टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी