हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक शनिवार को मेला नियंत्रण भवन सभागार में गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में कुंभ मेले से जुड़े विभिन्न व्यवस्थागत और समन्वय संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों सहित मेला प्रशासन, रेलवे, दूरसंचार विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने यातायात, सुरक्षा, संचार, आवास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अपनी तैयारियों एवं कार्ययोजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की।आयुक्त ने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

More Stories
वीकेंड पर हरिद्वार मे हाईवे पर लंबा जाम लगा
जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल निगम ने टूटी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया