जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम के कर्मचारियों ने शनिवार को शहर में 160 मीटर टूटी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया।इस दौरान शहर की चार सड़कों पर पैच वर्क किया गया। परियोजना प्रबंधक मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज एक और पैकेज दो की सड़कों का पुनर्निर्माण काम गतिमान है। शनिवार को जैन मंदिर बीटी रोड, गणपति धाम, गणपति धाम फेस तीन और मोहन एनक्लेव की सड़कों की मरम्मत का काम किया गया। शहर की अन्य टूटी सड़कों का पैच वर्क भी जल्द पूर्ण किया जाएगा।

More Stories
कावड़ मेले में जल संस्थान 54 ट्रैक्टर टैंकरों से पेयजल पूर्ति करेगा
जिला अस्पताल में डॉ. राजेश गुप्ता ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभाला
ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए अभियान चलाया