हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित चित्रकूट घाट धाम में गंगा स्नान के दौरान दिल्ली के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने स्वजन के साथ हरिद्वार घूमने आया था।हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, रजत वंशी (19 वर्ष) निवासी मकान नंबर-285, बुधा मार्ग, थाना मंडावली, पूर्वी दिल्ली गुरुवार सुबह अपने पिता, भाई और चाचा के साथ हरिद्वार पहुंचा था।चित्रकूट घाट धाम में गंगा स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बहने लगा। स्वजन के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया।सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, जल पुलिस और चेतक पुलिस मौके पर पहुंची। संयुक्त टीम ने गंगा में सर्च अभियान चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

More Stories
कावड़ मेले में जल संस्थान 54 ट्रैक्टर टैंकरों से पेयजल पूर्ति करेगा
जिला अस्पताल में डॉ. राजेश गुप्ता ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभाला
ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए अभियान चलाया