जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को ऋषिकुल मैदान में बनाए गए चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण कराने पहुंचे तीर्थयात्रियों से बातचीत कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं समुचित एवं चाक-चौबंद रखी जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है और मुख्यमंत्री के निर्देशन में तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र पर पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं तथा जानकारी हेतु हेल्प डेस्क की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता का भी आकलन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

More Stories
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ 50 से अधिक बसो के चालान हुए
त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की
हरिद्वार में विशेष स्वच्छता अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा