समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां आज धर्मनगरी हरिद्वार के वीआईपी गंगा घाट पर पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा में प्रवाहित की गईं.अस्थि विसर्जन के लिए परिवार हरिद्वार पहुंचा, जहां भावुक माहौल के बीच अंतिम धार्मिक रस्में निभाई गईं.
इस दौरान पत्नी अपर्णा यादव, बेटियां प्रथमा और पद्मजा, शिवपाल यादव के सांसद बेटे आदित्य यादव, अपर्णा यादव के पिता अरविंद बिष्ट और भाई अमन समेत परिवार के करीबी सदस्य मौजूद रहे. घाट पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही और प्रशासन लगातार निगरानी करता नजर आया. हालांकि, अपर्णा यादव ने मीडिया के सामने आने से इनकार कर दिया. अस्थि विसर्जन के दौरान बाबा रामदेव भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

More Stories
हरिद्वार में शनिश्चरा अमावस्या और वट सावित्री व्रत पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
बुद्ध पूर्णिमा पर हरकी पौड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
हरिद्वार में मां गंगा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया