मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज पहुंचे और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने प्रदेश एवं राष्ट्र की समृद्धि एवं लोक-कल्याण की कामना की।
शांतिकुंज आगमन पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रज्ञेश्वर महाकाल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र के वीर शहीदों की याद बने शौर्य दीवार में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित यज्ञीय कार्यक्रम में भाग लेते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य राष्ट्र की उन्नति एवं विश्व शांति के लिए आहुतियाँ दीं। वहीं उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा शांतिकुंज आधुनिक शिक्षा एवं प्राचीन ऋषि परंपरा का अद्भुत संगम है। मुख्यमंत्री ने गायत्री परिवार द्वारा संचालित व्यसन मुक्ति एवं संस्कार निर्माण अभियानों की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक महत्वपूर्ण आधार बताया। मुख्यमंत्री गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में सन् 1926 से निरंतर प्रज्वलित अखंड दीप के दर्शन कर गुरुदेव एवं माताजी के तप को नमन किया।

More Stories
शहर में सीवरेज कार्यों के कारण खोदी गई सड़कों को तेजी से दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने युद्ध स्तर पर काम शुरू किया
जनपद में 7 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की प्रशासन ने तैयारियां तेज की
हरिद्वार गंगा घाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ