हरिद्वार गंगा घाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

हरिद्वार से एक विवादित वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें, विवाद तब शुरू हुआ जब हरिद्वार के प्रसिद्ध सर्वानंद घाट पर घटी एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते को गंगा में स्नान करवाती हुई नजर आई. स्थानीय लोग और श्रद्धालु ने जब उस महिला को ऐसी गतिविधि करते हुए देखा तो माहौल गरमाया गया और लोग भड़क उठे.सामने आई जानकारी के अनुसार, महिला अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आई थी. इस दौरान वह अपने पालतू कुत्ते को अपने संग पवित्र गंगा घाट ले गई और उससे मां गंगा में स्नान कराने लगी. इस बीच जब घाट पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने इस गतिविधि को गंगा की पवित्रता का उल्लंघन बताते हुए इसका विरोध किया, तो महिला भड़क उठी. इसके बाद महिला और स्थानीय निवासियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो काफी देर तक चली.बहस को बढ़ते देख और श्रद्धालुओं के गुस्से को भांपते हुए महिला के परिवार वालों ने इस मामले में हस्तक्षेप किया. उनके समझाने-बुझाने के बाद महिला तुरंत कुत्ते के साथ घाट से चली गई. हालांकि इस घटना की सही तारीख की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग महिला की इस हरकत पर जमकर नाराजगी जता रहे हैं.

About Author