बुद्ध पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। मेला क्षेत्र को आठ जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने गुरुवार को जोनल व सेक्टर प्रभारियों और पुलिस, अर्द्धसैनिक बल के जवानों को ऋषिकुल आडिटोरियम में ब्रीफ किया।ब्रीफिंग के दौरान स्नान पर्व के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह स्नान के सकुशल संचालन, भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं की निकासी आदि को लेकर तैयार की गई योजना की जानकारी दी।
एसपी क्राइम व यातायात निशा यादव ने यातायात प्लान को पूरी तरह लागू कराने पर जोर दिया। इसके बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी जोनल व सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने जोन सेक्टरों का व्यक्तिगत रूप से भ्रमण करने के निर्देश दिए।कहा कि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं का आगमन पिछले वर्ष से अधिक होने की संभावना के दृष्टिगत सभी को मानसिक व शारीरिक तौर पर तैयार रहने की जरूरत है।समस्त जोनल व सेक्टर अधिकारी स्नान समाप्ति तक अपने-अपने क्षेत्र में रहते हुए स्नान के संबंध में अपडेट मेला कन्ट्रोल को नोट कराते रहेंगे।
किसी भी प्रकार से कोई भी वाहन सड़क किनारे पार्क नहीं होना चाहिए। जो निर्धारित पार्किंग बनाई गई है, उसी पर वाहनों को पार्क कराया जाए। ब्रीफिंग में एडीएम पीआर चौहान, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, सीओ यातायात बिपेंद्र सिंह, सीओ राकेश रावत आदि मौजूद रहे।वहीं, गुरुवार रात से ही यातायात प्लान लागू कर दिया गया। जिसके तहत भारी वाहनों की एंट्री शहरी क्षेत्र में पूरी प्रतिंधित रही।

More Stories
धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में कुंभ कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए कई फैसलो पर मोहर लगी
ज्वालापुर क्षेत्र में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर सचिवालय में मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में देरी पर नाराज की जताई