जिले में नवनियुक्त पुलिस जवानों की परीक्षण प्रक्रिया शुरू हुई

जिले में नव नियुक्त पुलिस जवानों की प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को एसएसपी नवनीत सिंह ने 209 पुरुष और दो महिला रिक्रूट जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका जोशीला स्वागत किया।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग एक अनुशासित और मर्यादित बल है, जिसकी गरिमा बनाए रखना हर जवान का कर्तव्य है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को नौ माह तक चलने वाले गहन प्रशिक्षण को पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ लेने की सलाह दी। गर्मी के मौसम को देखते हुए जवानों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, पर्याप्त पानी पीने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की हिदायत दी।उन्होंने कहा कि कठिन प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को शारीरिक दक्षता, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और आधुनिक पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन जानकारी दी जाएगी ।

About Author