हरिद्वार। गंगा सप्तमी पर प्राचीन हनुमान मंदिर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां गंगा जन्मोत्सव संघ द्वारा मां गंगा का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा शहर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां गंगा मैय्या के विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। इसके उपरांत मां गंगा की भव्य पालकी शोभा यात्रा प्राचीन हनुमान घाट से प्रारंभ की गई। शोभा यात्रा सब्जी मंडी, अपर रोड, पोस्ट ऑफिस, विष्णु घाट, राम घाट, मोती बाजार और बड़ा बाजार से होते हुए हर की पैड़ी पहुंची।यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया। उज्जैन नासिक ढोल नगाड़े आकर्षक का केंद्र रहा और बैंडबाजे के साथ निकली पालकी शोभायात्रा पूरे बाजार क्षेत्र में “हर हर गंगे, जय मां गंगे” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए मां गंगा की पालकी के साथ आगे बढ़ते रहे। हरकी पैड़ी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और मां गंगा का विशेष पूजन कर देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत रविपुरी महाराज के सान्निध्य में पालकी शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ।

More Stories
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
जिले में उल्लास पूर्वक ईद का त्यौहार मनाया गया
नवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी