हरिद्वार में शुक्रवार को झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मार्च के आखिरी दिनों में जहां आमतौर पर गर्मी का असर बढ़ने लगता है, वहीं बेमौसम बारिश ने ठंड का अहसास करा दिया। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही।लगातार हो रही बारिश के कारण बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ नजर आई। मौसम में आए इस बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा। गर्मी के मौसम में ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए। शुक्रवार को कई लोग स्वेटर-जैकेट में नजर आए।
हालांकि, कुछ लोगों ने इस मौसम को राहत भरा भी बताया, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी।टूटी सड़कें बनी परेशानीशहर के कई मुख्य मार्गों पर हाल ही सीवर लाइन बिछाने का काम किया गया था। शुक्रवार को बारिश के बाद इन सड़कों पर जमा मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। इसके चलते यहां चलना दूभर हो गया। शिवमूर्ति से हरिद्वार जाने वाला मार्ग, ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के बाहर मुख्य मार्ग और पुराने औ्रद्योगिक क्षेत्र की सडक का भी बुरा हाल था।

More Stories
एसएसपी ने पुलिस लाइन रोशनाबाद का वार्षिक निरीक्षण किया
अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की
एसएसपी ने बहादराबाद क्षेत्र में नवनिर्मित फायर स्टेशन भवन का उद्घाटन किया