हरिद्वार में रविवार को कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी। सुबह से छाए कोहरे की सफेद चादर के कारण दृश्यता इतनी कम हो गई थी कि कुछ ही मीटर की दूरी पर दिखाई देना मुश्किल हो गया।शहर से लेकर आसपास के इलाकों तक कोहरे की चादर देखने को मिली।कोहरे के चलते नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी रफ्तार से वाहन चला रहे थे।
दिसंबर के महीने में आमतौर पर हरिद्वार में तीर्थयात्रियों का आगमन जारी रहता है, लेकिन रविवार होने के बावजूद आज यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। धर्मनगरी का प्रमुख तीर्थ स्थल हरकी पैड़ी भी कोहरे से ढका दिखाई दिया।

More Stories
अक्टूबर माह में मौसम का मिजाज बदला तापमान में भारी गिरावट हुई
हरिद्वार में तेज बारिश और ओलावृष्टि से आम जनजीवन प्रभावित हुआ
झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ