हरिद्वार में खेल भावना, अनुशासन और सौहार्द के संदेश के साथ 14वीं प्रादेशिक जनपदीय एवं वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में मेजबान हरिद्वार पुलिस ने चमोली की टीम को सात विकेट से हराया।चार दिनी इस प्रतियोगिता की मेजबानी हरिद्वार पुलिस कर रही है, जो भल्ला क्रिकेट ग्राउंड में 19 दिसंबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। मंगलवार को पुलिस बैंड की मधुर धुनों के बीच इस प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि आईजी-एसडीआरएफ निवेदिता कुकरेती ने शुभारंभ किया। आयोजन सचिव एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने उनका स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी