हरिद्वार-रुड़की हाईवे स्थित ज्वालापुर फ्लाईओवर पर मरम्मत के चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन दिनों मरम्मत के चलते यह सड़क संकरी हो चुकी है, जिस कारण यातायात अक्सर फंस रहा है।रविवार को स्थिति यह रही कि इस हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। दिनभर ट्रैफिक जाम की समस्या रही। विशेष रूप से सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और गंभीर हो गई। यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हुई। लोगों का कहना है कि मरम्मत जरूरी है, लेकिन यदि यातायात का बेहतर प्रबंधन किया जाए तो जाम की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

More Stories
हरिद्वार जिले की चार विधानसभा सीटों पर SIR से सियासी समीकरण बदलने की उम्मीद
स्वर्ण समाज ने यूजीसी रोलबैक को लेकर बड़ी जनसभा की
जनपद की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के आदेश