सहकारी गन्ना विकास समिति ज्वालापुर में भक्तनपुर, लिब्बारहेडी के किसानों ने सहायक गन्ना चीनी आयुक्त का किया घेराव। किसानों का आरोप है कि सरकार स्वतंत्र रूप से गन्ना बेचने नहीं दे रही है।कई बार शिकायत और प्रदर्शन करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। किसान लक्सर चीनी मिल में अपना गन्ना बेचना चाहता है लेकिन उसे यह मंजूरी नहीं दी जा रही है। किसानों ने कहा है कि आगे भी विभाग सुनवाई नहीं करता है तो उनकी ओर से तालाबंदी की जाएगी। सुनवाई न करके संबंधित विभाग किसानों को परेशान कर रहा है।

More Stories
40वी वाहिनी पीएसी में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
एआरटीओ ने खुद आमजन बनकर ई रिक्शा में सफर कर अनियमितताओं पर कार्रवाई की
हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में विशेष फाइनेंशियल कैंप आयोजित किये जाएंगे