सर्वानंद घाट से हिंदू जागो, घर बेटी अस्तित्व बचाओ यात्रा की शुरुआत की गई। यह यात्रा शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के शिष्य यति परमात्मानंद गिरी ने आरंभ की।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज को जगाना है। अपने शिष्य को आशीर्वाद देने पहुंचे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि भारत आज गंभीर सांस्कृतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। धन और सत्ता की लालसा में सनातन धर्म के मूल्य पीछे छूटते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को अब अपने अस्तित्व, घर और बेटियों की रक्षा के लिए स्वयं जागरूक होना होगा, अन्यथा आने वाला समय विनाशकारी साबित हो सकता है।यति परमात्मानंद गिरी ने कहा कि वह गुरु आदेशानुसार यह संदेश गांव-गांव तक पहुंचाएंगे और एक लाख हिंदुओं को संकल्प दिलवाकर ही गुरु दर्शन करेंगे।

More Stories
परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक ने हरिद्वार में निर्माण अधीन चार्जिंग स्टेशन के बुनियादी ढांचे का स्थलीय निरीक्षण किया
कोतवाली परिसर में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कप मचा
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने संघन चेकिंग अभियान चलाया