सिख पंथ के संस्थापक और प्रथम गुरुनानक देव के 556वें प्रकाश पर्व पर रविवार को नगर कीर्तन निकल गया। प्रेम नगर पुल के पास स्थित ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा से नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा के मुख्य संरक्षक एवं श्री निर्मल संतपुरा पीठाधीश्वर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने हरी झंडी दिखा कर किया।हरिद्वार के प्रमुख बाजारों से होता हुआ नगर कीर्तन ललतारो पुल स्थित गुरुद्वारे में समाप्त हुआ। नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरु नानक देव ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए सिख पंथ की स्थापना की थी और निर्मल पंथ चलाया था।

More Stories
जनपद की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के आदेश
कुंभ निर्माण कार्यों में अनियमितता को लेकर भाजपा पार्षदों ने हंगामा किया
जिला कार्यालय सभागार में एनपीएस से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई