सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दर को रोकने के लिए परिवहन विभाग हरिद्वार ने नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान प्रारंभ किया है। अभियान के क्रम में आज यातायात पुलिस ने हरिद्वार क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर बैनर लगाए तथा पेट्रोल पंप के स्वामियों व कर्मचारियों तथा पेट्रोल लेने आने वाले व्यक्तियों को हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक किया।पुलिस कप्तान प्रर्मेंद्र डोबाल के अनुसार परिवहन विभाग तथा यातायात पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि दो-पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनने के बाद ही ईंधन प्राप्त कर सकेंगे। हेलमेट न पहनने पर पेट्रोल सेवा नहीं दी जायेगी।

More Stories
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग में नगर निगम क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिवर का आयोजन हुआ
जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ