स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर आयुक्त नंदन कुमार ने मंगलवार को जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।उन्होंने अपील की कि सभी लोग कचरे को अलग-अलग करें और स्वच्छता अभियान में सहयोग दें, ताकि हरिद्वार को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके। इस दौरान आईटीसी के सहयोग से आयोजित इस रैली में प्रतिभागियों ने शहरवासियों को स्वच्छता बनाए रखने, गीले-सूखे कचरे को अलग करने तथा वैज्ञानिक निस्तारण के लिए प्रेरित किया। रैली के साथ-साथ निगम ने विशेष सफाई अभियान भी चलाया।

More Stories
हरिद्वार जिले की चार विधानसभा सीटों पर SIR से सियासी समीकरण बदलने की उम्मीद
स्वर्ण समाज ने यूजीसी रोलबैक को लेकर बड़ी जनसभा की
जनपद की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के आदेश