भगवानपुर तहसीलदार दयाराम ने रविवार सुबह छागामजरी और खेलड़ी गांव के पास सोलानी नदी में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने मौके पर कार्रवाई कर अवैध रूप से रेत से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर सीज कर दिया, जबकि कुछ खनन माफिया मौके से जंगल के रास्ते फरार हो गए।
ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को शिकायत दी थी कि सोलानी नदी से खनन माफिया दिन-रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से रेत निकाल रहे हैं। इसके चलते गांवों की सड़कों की हालत खराब हो गई है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार दयाराम ने टीम के साथ रविवार सुबह कार्रवाई की। छागामजरी और खेलड़ी गांव के पास सोलानी नदी में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया। दोनों वाहनों को थाने लाकर सीज कर दिया गया है। तहसीलदार दयाराम ने बताया कि ये कार्रवाई अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए की गई है। आगे भी अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
गंगा का जलस्तर बढ़ने से 35 श्रद्धालु फसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में 16 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया
मेलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन टीम ने गंगा सफाई कार्य में हिस्सा लिया