हरिद्वार लक्सर मार्ग पर रविवार दोपहर रोडवेज की एक बस बिजली के ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई। बस के ट्रांसफॉर्मर में टकराने के बाद अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में ड्राईवर सहित कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक रोडवेज बस के ड्राइवर को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह बस से संतुलन खो बैठा। जिसकी वजह से बस बिजली के पोल को तोड़ते हुए ट्रांसफार्मर में जा घुसी। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त बस पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई थी। अचानक बस पोल से टकराने के कारण उसमें करंट दौड़ पड़ा। जिससे बस में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान सभी यात्री बस से निकलने की कोशिश करने लगे। जिसके कारण कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं।

More Stories
सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे युवक की अचानक मौत हुई
जंगल से निकलकर हाथी ने कार पर हमला किया
पेंट की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हुआ