हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर रविवार देर रात गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सामने मुख्य चिकित्साधिकारी की सरकारी गाड़ी को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।सीएमओ डॉ. आरके सिंह देर रात अपनी सरकारी गाड़ी से हरिद्वार लौट रहे थे। तभी पीछे से आई कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से गाड़ी हल्की क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर थाने ले गई। इंस्पेक्टर चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।

More Stories
मेला अधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का 21वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के मूवमेंट रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी स्थाई योजनाओं पर काम होगा