मदरसे में पढ़ने गए नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले इमाम को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पोक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।जानकारी के मुताबिक 21 अगस्त को जनपद के झबरेडा थाना क्षेत्र की एक मस्जिद में पढ़ने वाले 07 वर्षीय नाबालिग के साथ मस्जिद में पढ़ने के दौरान इमाम ने अपने कमरे में ले जाकर जबरन उसके साथ कुकर्म किया। आरोपित ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीडि़त के पिता ने सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

More Stories
सिडकुल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया
कनखल क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैली
मंगलोर क्षेत्र में डॉक्टर ने महिला के साथ शर्मनाक हरकत की