हरिद्वार नगर आयुक्त नगर निगम नन्दन कुमार के निर्देशन में आज नगर निगम हरिद्वार द्वारा टीम गठित कर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीम द्वारा चन्द्राचार्य चौक से प्रेमनगर आश्रम के पुल तक अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया।इस दौरान स्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया, साथ ही होर्डिंग्स को हटाया गया एवं अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया।
टीम ने अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण न किये जाने की भी कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम द्वारा निरन्तर अभियान जारी रहेगा।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी