जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में होने वाले जन सुनवाई कार्यक्रम में आज 33 लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई, जिसमें 12 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एल 1 एल 2 पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उन शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करें। इसमें किसी भी प्रकार से 180 दिन की एक भी शिकायत नहीं होनी चाहिए।

More Stories
कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी सिटी ने अधिकारियों को निर्देश दिये
समस्त जनपद में माह स्वच्छता अभियान चलाया गया
हरिद्वार नगर निगम मेयर के कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने पर भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दी