जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। डीएम ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और समय पर तैयारियां पूरी करें।तय किया गया कि 14 अगस्त को शाम 6 से रात 9 बजे तक और 15 अगस्त को सुबह 6 से 11 बजे तक प्रमुख चौराहों पर लाउडस्पीकर से देशभक्ति गीत गूंजेंगे। सभी सरकारी और ऐतिहासिक भवन रोशनी से जगमगाएंगे। 15 अगस्त की सुबह 9 बजे सभी सरकारी और गैर-सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और सम्बोधन होंगे।

More Stories
मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी