गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। नदी अभी चेतावनी और खतरे के निशान से नीचे है। गंगा बैराज के सभी 30 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। सिंचाई विभाग और प्रशासन के अधिकारी गंगा से सटे कटरी व अन्य गांवों पर नजर बनाए हुए हैं।बारिश के अलावा हरिद्वार, नरौरा से छोड़े जा रहे पानी से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को बैराज पर गंगा का जलस्तर 112.90 मीटर रहा जो चेतावनी बिंदु 114 व खतरे के निशान 115 मीटर से नीचे है। नरौरा से 77,369 और हरिद्वार से 94,939 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसे देखते हुए बैराज के सभी गेट खोलकर 1.56 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह ने बताया कि अभी बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। कटरी से सटे इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है।

More Stories
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया
बाल दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ऋषिकुल मैदान और बैरागी कैंप स्थित प्रस्तावित पुलिस लाइन एवं घुड़सवार लाइन का निरीक्षण किया