सिडकुल थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी के पांच दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए। पिछले कई दिनों से सिडकुल क्षेत्र में एक के बाद एक वाहन चोरी होने से लोग परेशान थे।इस पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद सिडकुल पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। रविवार को दवा चौक सिडकुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने आयुष पुत्र गंगाराम निवासी बेगमपुर सादी उर्फ रामपुर बिजनौर हाल पता-बैगमपुर बहादराबाद और रोहित पुत्र शिवराम निवासी दहलावाला रेहड़ बिजनौर हाल पता-बैगमपुर बहादराबाद को पकड़ा।आरोपियों से डैंसो चौक से चोरी की बाइक मिली। दोनों आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस की पूछताछ में दोनों ने चार और वाहन चोरी कर एक कंपनी के पीछे छिपाकर रखने की बात कबूली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तीन बाइक और एक स्कूटर बरामद किया। बरामद वाहनों में से दो को लेकर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

More Stories
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा
रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की
कनखल क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष मुकदमे दर्ज हुए