बीती रात से ही हो रही भारी वर्षा से हरिद्वार में कई जगह जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।विशेष कर भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड, परशुराम चौक व आवास विकास कॉलोन में पानी भर गया है।कई कालोनियों में भी जल भराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जगह-जगह जाकर जल बहाव की स्थिति का जायजा ले रहे हैं और टीम के साथ पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध कर रहे हैं । आज सोमवार को जिलाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया, अब यह सुनवाई अगले सोमवार को होगी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सभी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं में जुटे हैं। जल निगम के अधिशासी अभियंता स्वयं भगत सिंह चौक पर व्यवस्थाओं को देख रहे हैं । कई जगह पंप लगाकर वर्षा के पानी की निकासी की जा रही है।

More Stories
परिवहन विभाग का संघन चेकिंग अभियान 137 चालान किये
गंगा का जलस्तर बढ़ने से 35 श्रद्धालु फसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में 16 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया