कांवड़ मेला-2025 के सफल आयोजन के बाद शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम जोर पकड़ रही है। सीएम धामी के निर्देश पर शनिवार को जिला प्रशासन ने जिलेभर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया।इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक और शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी डोबाल और सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने गंगा घाटों और सीसीआर क्षेत्र में खुद सफाई अभियान का नेतृत्व किया। वहीं, एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, डीएफओ वैभव सिंह और एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित अन्य अधिकारियों ने भी सफाई कार्यों में भागीदारी की।

More Stories
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी