आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बुधवार शाम से नीलधारा पर बने नए चंडी पुल पर आवागमन शुरू कर दिया गया है। कांवड़ मेले में उमड़ रही भीड़ के चलते पुल शुरू न होने से परेशानी पेश आने लगी थी।पुल बनने के बाद भी एप्रोच के अटकने से चालू नहीं हो पा रहा था।
एनएचएआई की ओर से नीलधारा गंगा के ऊपर नए पुल का निर्माण 2020 में कुंभ मेले से पहले शुरू किया गया था। कई बार पुल को जल्द चालू करने के दावे किए गए, लेकिन निर्माण ही तय तिथि पर पूरा होता था। अब जाकर पुल का निर्माण पूरा हुआ तो एप्रोच का पूरा नहीं होने से पुल शुरू नहीं हो पाया था। इधर, कांवड़ मेला शुरू होने के बाद अब डाक कांवड़ के वाहनों का आगमन शुरू होने से पुल चालू न होने से परेशानी खड़ी होने लगी।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले की तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक की
कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई
जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट ने प्रदर्शन किया