हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों ने नारसन बॉर्डर स्थित ढाबे पर खाने में प्याज-लहसुन का इस्तेमाल किए जाने पर हंगामा कर दिया। पहले ढाबा संचालक और कांवड़ियों में बहस हुई। इसके बाद हंगामा हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला संभाला।
सोमवार को दोपहर करीब दो बजे कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से जल लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए आगे बढ़ रहा था। कांवड़िये नारसन बॉर्डर पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुक गए। इस दौरान खाने में प्याज और लहसुन का प्रयोग होते देख कांवड़ियों ने इसका विरोध किया। इस बात को लेकर ढाबा संचालक और कांवड़ियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को शांत किया। इस दौरान पुलिस ने ढाबे को बंद कराया और शिव भक्तों को समझा-बुझाकर आगे रवाना किया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले की तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक की
कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई
जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट ने प्रदर्शन किया