ज्वालापुर क्षेत्र के खन्नानगर में एक कीमती भूखंड पर जबरन कब्जा करने पहुंचे कुख्यात सुशील गुर्जर के गुर्गों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।पुलिस ने तीन चौपहिया वाहन भी जब्त किए हैं। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रहीहै।
पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार निवासी कृष्णलाल पंजवानी का खन्नानगर के सामने एक भूखंड है, जहां कुछ दुकानें भी बनी हुई हैं। शनिवार सुबह अचानक कुछ लोग मौके पर पहुंचे और जबरन प्लॉट के गेट पर ताला लगाकर अंदर घुस गए। खुद को सुनील राठी के करीबी सुशील गुर्जर का आदमी बताते हुए आरोपितों ने धमकी दी कि यदि विरोध किया गया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
डरे-सहमे भूखंड मालिक ने तुरंत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौके से सात लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीन चौपहिया वाहन भी कब्जे में लिए हैं, जो मौके पर मौजूद थे। भूखंड मालिक की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की