ऋषिकुल के पास हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैवल्स कारोबारी की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार जमालपुर निवासी महेश सैनी शिवमूर्ति के पास ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं। बृहस्पतिवार देर शाम वह एजेंसी से अपने घर जा रहे थे। ऋषिकुल के पास हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया
भेल क्षेत्र में मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करना युवकों को भारी पड़ा
पुलिस ने तमंचे के बल पर की गई लूट की वारदात का खुलासा किया