गुरुवार सुबह हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संघ और संतों के साथ हुई ‘गोपनीय’ बैठक ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है।जगदगुरु आश्रम में करीब 45 मिनट तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी और आश्रम के प्रमुख स्वामी राजराजेश्वरानंद से मंत्रणा की।
हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अचानक हुआ दौरा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसके निहितार्थों को लेकर चर्चाएं भी तेज हैं। गुरुवार सुबह बिना प्रोटोकाल और सूचना के हुए इस दौरे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैलीपैड से कनखल स्थित जगदगुरु आश्रम पहुंचे।

More Stories
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की
जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
दशहरा पर्व को लेकर शहर में यातायात प्लान लागू हुआ