वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सैनिक सम्मेलन के अवसर पर मार्च माह के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता और अनुशासन का परिचय देने वाले 34 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।यह समारोह हरिद्वार पुलिस लाइन में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ अन्य विभागीय कर्मी भी मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसएसपी डोबाल ने कहा कि पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने और उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें प्रेरित करने हेतु ऐसे सम्मानों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह लगन और निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
सम्मान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों में जनपद के विभिन्न थानों से चयनित अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। लक्सर, पथरी और खानपुर थानों से भी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया, जिनमें कोतवाली लक्सर से हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश, थाना खानपुर से महिला कांस्टेबल बलबीर सिंह और थाना पथरी से फेरुपूर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक शामिल रहे।

More Stories
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की
जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
दशहरा पर्व को लेकर शहर में यातायात प्लान लागू हुआ